Yaara Mereya

This is a short parody that I wrote for my friends in BlueJeans, on my last day there. Try singing it to the tune of the original song

For those of you, who are not from the IT industry – commit – few lines of code; repo – respository of code; SSO – Single Sign On; ASPOD-SSO – my last project; JIRA – ticketing system for bugs/features; EComm – ECommerce Project; Delegation – Delegate Scheduling feature.

Achcha chalta hoon

Duaaon mein yaad rakhna

Mere commits ka repo(s) mein hisaab rakhna (X2)

SSO improvements mein

Zara sa khayal rakhna

Critical flow hai ye

Review bawaal rakhna

ASPOD-SSO, maine kar diya

Deployment ka kaam tere naam kiya

Yaara mereya mereya (X2)

Yaara mereya mereya Beliya 

Meetings mein teri

Hum na rahe jo

Gham to nahi hai

Gham to nahi hai

Qisse humaare collaboration ke

Kam to nahi hai

Kam to nahi hai

Kitni dafa, JIRAs ko tere

Teri seat pe aake

Maine… solve kiya

Yaara mereya mereya (X2)

Yaara mereya mereya Beliya 

BlueJeans se apna rasta

Mod ke chalaa 

EComm aur Delegation

tumpe chhod ke chala

Support ki queries rakh le

Apne takiye tale

Teddy, in JIRAs se naata

Tod ke chalaa

Yaara mereya mereya (X2)

Yaara mereya mereya Beliya 

(With all due respect and love to the original composers of this beautiful song “Channa Mereya”)

DS Shayari #1

कोई इस कदर भी मेरी मोहब्बत से रुसवाई न करे
जैसे node डाले heap में, और heapify न करे

… मल्लब ‪#‎DS‬ घुस के सीखो, और कुछ नहीं ! 😀 😀 😀

coder दिल

वो आई जिस दिन ऑफिस में
हर लौंडा डामाडोल हुआ
वो QA तो है, पर किसकी है
हर team में ग़दर बवाल हुआ
elegance की वो मूरत देख
दिल अपना भी कुछ cool हुआ
न जाने कैसे किस्मत से
project अपना schedule हुआ

वो P3 फाइल करती थी
मैं P1 सा निपटाता था
हर एक JIRA को उसके मैं
मानो सीने से लगाता था
वो कब आती और कब जाती
अंदाज़ा न लग पाता था
बस एक झलक उसकी लेके
दिनभर घिसता रह जाता था

scrum अपने लिए तो जैसे
ख्वाबों की कोई date सी थी
मेरे लिए जो थी कविता
उसकी daily-update ही थी
न जाने कितने blocker उसके
हंस-हंस कर हमने solve किये
पहले minor और फिर major
feature कितने evolve किये

फिर एक अचानक meeting में
madam ने कुछ announce किया
और सुनकर वो मनहूस खबर
दिल double धड़कन से bounce हुआ
जल्द ही कुछ हफ़्तों में उसे
हनीमून पे अपने जाना था

(थोड़ा रोया, फिर सोच कर हंसा)

जल्द ही कुछ हफ़्तों में उसे
हनीमून पे अपने जाना था

Janu की जगह Java होती
दिल coder का बच जाना था
Janu की जगह Java होती
दिल coder का बच जाना था …

Manager मोरे , मैं ही ये Module बनायो

सोलहवीं शताब्दी कि बात है । सूरदास जी से प्रभावित हमारी भारतीय सभ्यता में Corporate Culture & Practices का आगमन हुआ । उस ज़माने से ही Employee इसको पूर्ण रूप से follow करना प्रारम्भ कर चुका था । प्रस्तुत पंक्तियों में मैंने ऐसे ही एक Employee के दर्द को capture करने कि च्येष्टा करी है, जो कि Appraisal Meeting में बैठा है:

Employee बैठा है अपने Manager के सामने और अपना appraisal पढ़ना start करता है । उसकी पूरी कोशिश है कि Manager उसके efforts और sincerity को समझे।

~~~

Manager मोरे , Manager मोरे
मैं ही ये Module बनायो

भोर भयो office में आके
भोर भयो office में आके
Often , देर रात को जायो

Manager मोरे , मैं ही ये Module बनायो

चार जगह Requirements लिए भटक्यो
चार जगह Requirements लिए भटक्यो
अकेले ही Design भी बनायो

Manager मोरे , मैं ही ये Module बनायो

Employee देखता है कि काम का लेखा-जोखा दिखाने के बाद भी कोई असर नहीं पड़ा। अब क्या! अंदर का दुःख मानो कलेजे को फाड़ के निकलने कि कोशिश करने लगता है।  Finally , गरीब Employee, Manager के emotional side को touch करने के लिए क्या कहता है :

~~~

Manager मोरे , मैं ही ये Module बनायो

Manager मोरे ,
मैं Developer , Pay-Band में छोटो
मैं Developer , Pay-Band में छोटो
फिर भी Lead-Role निभायो

Manager मोरे , मैं ही ये Module बनायो

इस समय Manager कुछ moved लगता है।  यही वो समय है जब Employee के अंदर का बच्चा जागृत होकर कुछ ऐसे भावुक सा हो जाता है कि मानो अभी उठ कर गले लग के रो ही देगा :

~~~

Colleagues मोरे सब बैर परे हैं
Colleagues मोरे सब बैर परे हैं
जल-फुंक के Rating गिरायो

रे Manager मोरे , मैं ही ये Module बनायो

और अब मुद्दे कि बात। जिसके लिए वोह पिछले एक घंटे से तरस रहा था।  यह शायद ” most important concern ” रही थी :

~~~

बरस बीते, Hike को मुख देखे
बरस बीते, Hike को मुख देखे
कभी Bonus ही दिलवायो

Manager मोरे , मैं ही ये Module बनायो
Manager मोरे , मैं ही ये Module बनायो

~@~

PS. Any resemblance to any Employee/Manager is purely co-incidental. 😛

Bade aaye engineer!

न जाने क्या कुछ गवा के
दिल में दबा के
चार साल मरा के
बड़े आये engineer !
दसवीं पास हुयी नहीं की
घर से दूर निकल कर
coachings की धुल छान –
रटे रटाये, बिना खाए
बचपन को भुला के
बड़े आये engineer !
इसने एक लेखक मारा
तो उसने, चित्रकार
जब इल्म भी न था
engine के ‘E’ का भी
हर सपने को भुला के
बड़े आये engineer !
कल मिले थे चौराहे पर
सुट्टा फूंकते हुए
कभी client , कभी manager
कभी onsite को झींकते हुए
CTC है पर
संतोष नहीं
आज  भी भेड़ – चाल है 🙂
पर अब जोश नहीं
कुछ थक गए थे
job-switch मार मार के
घर का downpayment
जुगाड़ – जुगाड़ के
वीकेंड्स पर high हो के
बड़े आये engineer !
चार साल मरा के
बचपन को भुला के
हर सपने को भुला के
बड़े आये engineer !
PS. I am myself a software engineer by profession and I love the field I am in (Liking a filed is different than liking the job. 😉 ). This post is a satire on all those who became (and also on those who are ready to become) a part of the blind rat-race. I heard about a coaching institute where students are preparing for IIT-JEE since class 6th. I think they barely know what is engineering/IIT at that tender age. Besides this, they don’t even bother to look at other fields of Medical, Law, Finance, etc.
A major portion of this crowd end-up being a part of the crowd I have mentioned in my composition. They are there in the industry, but just to earn their living and not to live it… I call them “Half-Hearted Engineers” 🙂

Chutney

Hi People

You must have heard that sometimes loves makes you insane. This composition is one such chutney of expressions – where you have love & hatred, forgiveness and revenge… all at the same time.

You may assume that these lines are written a lover, who has been betrayed in love. I am sure you’ll be able to appreciate this mixture of emotions in the alternate paragraphs. Hope you’ll like it. 🙂

~~~

मंजिल  पर  पहुँच  के  एक  बार
तुमने  मुड़  के  किया  इशारा  एक  होता …
मार  के  ठोकर  एक  बार
हमें  अहंकार  से  ही  सही ,
निहारा  तो  होता …

कसम  से  निकाल  लेते  आँखें ,
और  खेल  लेते  गोटियाँ –
अगर  तेरा  चेहरा  हमें ,
इतना  प्यारा  न  होता ,
प्यारा  न  होता …

 

 

खेलते  रहे  तुम  दिल  से  मेरे
तोड़ने  से  पहले  कुछ  ख्याल  तो  किया  होता
और  तोड़  के  भी  मार  दी  उससे  ठोकर
“कहीं  तेरे  पैरों  में  ज़ख्म  न  हो जाए “,
कुछ  ऐसा  ख्याल  किया  होता …

न  पैर  छोड़ते  न  हाथ
सब  कुछ  तोड़  दिया  होता
माफ़  न  करते  हम  इसे –
गर  यह  आदत  तेरी  मुस्कान  का
सहारा  न  होता …

 

 

और

माँ  कसम   line  लगा  देते
हसीनाओं  की  अब  तक …
मगर  यह  मोहोब्बत  है  मेरी
वरना  अभी  तक  तेरे  इंतज़ार  में
यह  आशिक  कुंवारा  न  होता …

और  देदेनी  थी  hockey दो चार
बीच बाज़ार, तेरे  भाई  को –
बच  न  पता  रंगबाज़
अगर  वोह  साला  हमारा  न  होता …

~~~

😛

Ishq-e-Facebook!

I don’t know how many of you have ever done this or have a regular habit of doing this- but yes I can bet, many of you do visit the FB profile of your crush / dear-one, once in a day. This post is dedicated to all those silent lovers, who dare not to speak and just feel contented in seeing a smiling face of the one they love. Here it goes

जब  पाते  हैं  खुद  को तनहा – अकेला
FB पर  तेरा  दीदार  कर  लेते  हैं
देख  के  तेरी  प्रोफाइल  pic   तेरी
आहें  दो  चार  भर  लेते  हैं |

कभी  तुमसे  बात  करने  को  दिल  करा  तो
अपनी  wall पर  तेरे  comments पढ़  लेते  हैं
मेरे  albums पर  पड़े  तेरे  smiley  में  ही
तेरी  सोहणी smile देख  लेते  हैं |

कसम  खुदा  की
यह  Farmville खेलने वाले दिनभर  में
Farm पे  जितने  clicks  कर  लेते  हैं
उससे  कई  गुना  visits तो  हम,  अकेले
तेरे  FB Profile की  कर  लेते  हैं |

और  इस  तरह  –
Cubicle में  बैठे  हुए  भी , जानू
हम  थोडा  थोडा  प्यार  कर  लेते  हैं
और  फिर  से  देख  के  profile pic तेरी
आहें  दो  चार  भर  लेते  हैं …

Campus to Corporate!

Its been quite a while when I could not post here. Actually its been more than two months that I joined my job-myfirst job- and I already feel homesick… for a place that became my second home in last 4 years. Most of the friends are in Bangalore, yet we rarely meet… Everyone seems to busy and so am I… Well here’s what I am feeling these days-

Dedicated to all my friends and loving juniors!

कभी  यूँ  ही  बैठे -बैठे
एक  फ़साना  याद  आता  है …
कुछ  ही  दिन  हुए,  जो  बीत  गया-
वोह  गुज़रा  ज़माना  याद  आता  है |

कभी  पूरा  वीक  ही  अपना
weekend होता था
अब  हर  weekend
पांच  दिन  में आता  है –
कभी  10×10 के  कमरे  में
यारों  की  महफ़िल  जमा  करती  थी
आज  2BHK flat में
अकेलापन  सताता  है |

तब  करते  थे  tunneling
जिस  मुए  orkut  के  लिए
अब  उसे  खोले  हुए
एक  साल  बीत  जाता  है –
अरे  वाह  रे  corporate   culture
बगल  में  बैठा
दोस्त  भी  मुझसे
साला  Pidgin पे  बतियाता  है |

college  में  टापते  थे  उन्हें
जिन्हें  item कहते –

सर  शर्म  से  झुक  जाता  है –
अब  दिखते हैं  जो

आस -पास  “माल”
तो  “Harassment Policy-Clause 36” याद  आता  है !

तब  जेब  में  10 का  नोट  लेकर
दोस्तों  से  कहते  थे …
“चलो  लंका  होकर  आते  हैं ..”
आज  Credit Card है -Debit Card है
पर  दोस्त  नहीं  मिल  पाते  हैं |

मिलना – जुलना  छोडो  अब  तो
सब  FB पर  ही  दिख  पाते  हैं
वहीँ  पे  खेती – वहीँ  पे  यारी –
साले  अब  निभाते  हैं |
बैठ  Cube में  अपने – अपने
कुछ  FB कुछ  Buzziyaate हैं
और  कुछ  अपने  जैसे –
कवि-मन  बालक
यूँ  ही  कुछ  लिख  जाते  हैं |

अबे  juniors! जी  लो  इनको
यह  दिन  फिर  नहीं  आते  हैं –
जला  लो  यारों  इश्क  की  फुलझरियां
यह  corporate life है  यारों –
अब  “जानू” से  ज्यादा  JAVA के  सपने  आते  हैं !
पर यह दिन फिर नहीं आते हैं..
कभी यूं ही बैठे-बैठे
यह फ़साने याद आते हैं…

~@~

यह B.Tech भूल न पाएंगे !

अरे  Btech!
तू  गुज़र  गया ?
कब,  कहाँ,  कैसे –
किधर  गया ?

अभी  कल  ही  की  बात  लगती  है –
लंका  से  पहली  बार
जब  मै  हॉस्टल  आया  था
10   की  जगह  20 देकर
Auto में  पछताया  था |
अभी  कल  ही  तो
बापुओं  ने  रूम  पर  बुलाया  था
किसी  को  ninety
किसी  को  superman बनाया  था
फिर  घंटे  भर  के  dance  के  बाद
HG पर  sandwich खिलाया  था ||

मै  तो  अब  भी  नहीं  भूला-
F7   की  वोह  यादें
मुस्की  का  Yin-Yang
Deba  की  बातें
वोह  पहले  CT’s की                             // CT == Class Tests
डरावनी  रातें
याद  है  मुझे  आज  भी
वोह  ED का  paper
जिस  रात  मै
साला , कुछ  भी  नहीं  पढ़  पाया  था
पर  अगले  दिन  पेपर  में
माशा  -अल्लाह
हर  एक  diagram  बनाया  था !

Thermo  के  exam से
पहले  की  वोह  रात –
डरते  कांपते  बिताई  थी
कमीना , पढने  बैठा  था  Verma
पर  पूरी  रात
अपनी  madam की  बात  सुनाई  थी .
Deba -Deba करते  करते
फिर  first year का  अंत  हुआ
freshers  हुयी , दारु  चली
टल्ली  हर  एक  संत  हुआ

KY हुआ , jhankaar हुआ
एक  दिन  उसका  दीदार  हुआ
एक  तीर  जिगर  के  पार  हुआ
हम  नाम  पता
करते  जब  तक
कोई  और  ही  उसका  यार  हुआ |

न  जाने  फिर  एक  दिन
Second year भी  आया
DS का  दुःख , Algo की  पीड़ा
कम्बखत  अपने  साथ  लाया
trical  के  झटके  भी
हमने  रो – रो  कर  झेले
पर , CO और  java lab ने              //CO  == Computer Organisation
अक्सर  हसाया…
क्या  8085 कम  था
जो  साला  8086 बनाया ?
खैर  उसी  एक  lab   में
हमने  चार  semester खपाया |
वहीँ  microprocessor,
वहीँ  पे  circuits,
वहीँ  Robotics
वहीँ  पे  Clementine चलाया
जैसे – तैसे  रोकर , सोकर –
lab   बिताई, time बिताया |

अपने  subjects कम  थे  जैसे
फिर  से  Trical में  मरना  था –
Socio में  तो  dassaa  रहे  थे
Control Systems भी  पढना  था ?
ना  जाने  OS कैसे  झेली  थी
अब  Networking और  भी  करना  था !
फिर  जाने  कैसे –
धीरे  धीरे ,
course का  काम  तमाम  किया
notes   से  ज्यादा , exams में यारों
हरे – राम  का  नाम  लिया
और  उसी  semester, पहली  बार
हमने  नेहली  को  प्रणाम  किया !

बीत  चुके  थे  तीन  साल
Fourth year फिर  आया  था
Job की  tension कम  थी  क्या
यह  Industrial mgmt भी  लाया  था
हमने  भी  पढना  छोड़  दिया
हर  शर्म  से  नाता  तोड़  लिया |
तब  एक  दिन  अपनी  job लगी
अपना  भी  रौला  होगया –
थोड़ी  बहुत  जो  जाते  थे ,
उन  क्लास्सेस  का  भी  गोला  हो गया
अब  बस  रूम  पे  B.Tech  करते  हैं
हम  Movie देखा  करते  हैं |
.
अभी  तो  Volley शुरू  किया  है
DC पे  माल  अभी  भी  बाकी  है
Party-sharty, Daru-Varu
धमाल  अभी  भी  बाकी  है
खैर , 2 महीने  अभी  बचे  हुए ,
हर  हसरत  पूरी  करके  जायेंगे |
बचा  हुआ  जो  माल  पड़ा  है
External  में  भर  कर  ले  जायेंगे

पर , भूल  जाएँ
दुनिया  को  सारी –
यह  B.Tech  भूल  न  पाएंगे !
यह  B.Tech  भूल  न  पाएंगे !

————————————————————–

P.S.: This composition has already been published. Hence any usage of this content without prior permission shall be purely illegal.

————————————————————–